लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। बैंक अधिकारी पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद बैंककर्मी पति ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मृतका दिव्या मिश्रा मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रज्ञा मिश्रा ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें अभी फोन आया है कि गोमतीनगर में उनकी बहन को गोली मार दी गई है और वह लोहिया अस्पताल में हैं। उन्होंने अपनी बहन की सलामती के लिए लोगों से प्रार्थना की अपील की थी।यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं और आलमबाग में रहती थीं। गुरुवार दोपहर उनके पति मानस बाजपेई ने उन्...