कुशीनगर, मई 21 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व जिपं सदस्य दीपक द्विवेदी ने एक यूट्यूबर पर छवि खराब करने और वीडियो बनाकर सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर यूट्यूबर पर कार्यवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ पटहेरवा धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...