नई दिल्ली, जून 15 -- यूट्यूबर और एक्टर से डायरेक्टर बने करी बार्कर की हॉरर थ्रिलर फिल्म इस समय दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। लगभग 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर के बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउसेज के होश उड़ा दिए हैं। इतना ही नहीं, ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करनी वाली तीसरी हॉलीवुड हॉरर फिल्म बन गई है। जी हां, इसने फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइंस को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है।फिल्म का नाम और कलेक्शन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: इस फिल्म का नाम 'ऑब्सेशन' है। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 2,400 करोड़ से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। मतलब इस फिल्म ने अपने बजट से लगभग 300 गुना ज्यादा का रिटर्न कमा लिया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तूफान: भारत में खराब ओपनिंग के बावजूद ये फिल्म कमाल दिखा रही है। पॉजिटिव रि...