नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- तमिलनाडु की एक महिला यूट्यबूर मधुमिता को डेली लाइफ व्लॉग में शो बाजी करना महंगा पड़ गया। यूट्यूबर व्लॉग्स में जमकर गहनों और कैश को दिखाती थी। अब उसके घर से करीब 944 ग्राम सोने और कैश की चोरी हो गई है। पुलिस को संदेह है कि चोरों ने यूट्यूबर के सोशल मीडिया वीडियो देखकर चोरी की योजना बनाई थी। चोरी की घटना के बाद मधुमिता के पुराने वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु के नागरकोइल की रहने वाली मधुमिता यूट्यूब पर डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग्स और रील बनाती हैं। हाल ही में उन्होंने कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें वह अपने परिवार की संपत्ति और गहनों का प्रदर्शन कर रही थीं। एक वायरल वीडियो में वह अपने छोटे बच्चे पर 500 रुपये के नोट बरसाती नजर आई थीं। इसके अलावा, उन्होंने हर महीने सोने के गह...