मुंबई।, अगस्त 30 -- एक कंटेंट क्रिएटर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े की पति के बारे में गलत जानकारी देना महंगा पड़ गया। उसके खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।यबट्यूबर ने एक शिक्षक को मुंबई की मेयर का पति बताकर गलत जानकारी वाला वीडियो पोस्ट कर दिया था। इस आरोप में पुलिस ने एक अज्ञात यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। कालाचौकी पुलिस स्टेशन में यह कार्रवाई 27 अगस्त को पीड़ित शिक्षक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई। शिक्षक ने आरोप लगाया कि उनकी और मुंबई की मेयर की तस्वीरों का इस्तेमाल उनकी सहमति के बिना एक शॉर्ट वीडियो में किया गया, जिसमें उन्हें मेयर का पति दर्शाकर गुमराह किया गया है। शिक्षक के अनुसार, उन्हें इस वीडियो के बारे में 26 अगस्त को तब पता चला जब उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति न...