यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की मौत; ट्रक में घुसी कार, मां ने भी दम तोड़ा, महाकाल जा रहे थे
संवाददाता, अगस्त 26 -- हाथरस के कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ निवासी यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय (23) और उनकी मां सारिका (50) की उज्जैन में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों सोमवार देर रात पिता श्यामलाल और एक अन्य रिश्तेदार के साथ महाकाल के दर्शन के लिए अर्टिगा कार से उज्जैन रवाना हुई थीं। मंगलवार सुबह उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और रिश्तेदार घायल हो गए।परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने जा रही थी हादसे की सूचना मिलते ही महौ गांव में मातम छा गया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन शवों को लेकर उज्जैन से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। देर रात तक शवों के गांव पहुंचने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.