निज प्रतिनिधि, मार्च 24 -- Begusarai Murder: बिहार के बेगूसराय में यूट्यूबर की जान बचाने वाले फल विक्रेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले अपहरण कर फल विक्रेता की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर किल्ली गांव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद वकील के रूप में हुई है। आरोपियों ने उसके शव को बदिया बहियार में फेंक दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की शिकायत करने के लिए मृतक के परिजन जब जिला परिषद सदस्य के घर पहुंचे तो वहां उन पर हमला कर दिया गया। हमले में पीड़ित परिवार के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों में मोहनपुर नयाटोला वार्ड चार निवासी किस्मत अली का पुत्र 30 वर्षीय मो. मनोवर, 42 वर्षीय मो. शमशेर, 38 वर्षीय मो. मुर्तुजा, 40 वर्षीय मो. न...