यूटीएस हॉल में महिला से मोबाइल ठगी का आरोप
मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन के यूटीएस हॉल में मंगलवार दोपहर कच्ची पक्की थाना क्षेत्र की महिला से मोबाइल ठगी कर ली गई। इसके बाद कुछ देर के लिए यूटीएस हॉल में हंगामा भी हुआ। सूचना मिलने पर रेल थाना की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच की। इस दौरान आरोपित भी मौके पर ही पुलिस को मिल गया। दोनों को रेल थाना लाया गया। पूछताछ में मामला ठगी का नहीं, बल्कि आपसी लेनदेन का निकला। इसके बाद दोनों पक्ष ने शिकायत करने से इंकार कर दिया और जनसाधारण एक्सप्रेस से हावड़ा के लिए रवाना हो गए। रेल थाना के प्रभारी थानेदार दारोगा विकास कुमार ने बताया कि पहले ठगी की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- स्टेशन पर मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर महिला कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर लेटी पूछताछ में दोनों ने आपसी लेनदेन का मामला बताया और शिकायत करने से मना कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.