मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। यूटीएस एप बंद कर दिया गया है। अब जेनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट या मासिक सीजन टिकट की बुकिंग यूटीएस एप से नहीं हो सकेगी। यूटीएस की सभी सुविधाओं को रेलवे ने रेल-वन यानी रेलवे के सुपर एप में शिफ्ट कर दिया है। इसमें यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं मिल रही हैं। रेल-वन एप के जरिए जेनरल टिकट के अलावा रिजर्वेशन टिकट, ट्रेन की लाइव लोकेशन, पीएनआर स्टेटस, ट्रेन स्टेटस, रिफंड, केंसिलेशन और कई अन्य सेवाएं एक ही जगह मिल रही हैं। रेल-वन एप को भी रेलवे ने विकसित किया है। अब यात्रियों को अलग-अलग एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। यह बदलाव आसान यात्रा को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...