बरेली, दिसम्बर 16 -- बरेली। परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए यूटा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बीएसए को ज्ञापन दिया गया। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा निदेशक ने निर्देशित किया है कि बीएड योग्यताधारी सहायक शिक्षकों को एनआईओएस के माध्यम से छह माह का ब्रिज कोर्स करने को आदेशित किया है। इस आदेश का अनुपालन कराने के लिए बीएसए को सभी ने मंगलवार को ज्ञापन दिया। बीएसए ने इस संबंध में पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। यूटा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पालसिंह, देवराज भारती, रमेश मौर्य, हेमंत कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...