कानपुर, मार्च 13 -- दादानगर पुल के पास एक डंपर यूटर्न लेने का दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी और मंदिर पर पलट गया। गनीमत यह रही कि झोपड़ी में कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को हटवाया। विजयनगर से दादानगर की ओर जाने पर पुल की शुरुआत पर गुरुवार रात एक डंपर यूटर्न ले रहा था, तभी चालक ने अचानक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। संकरी सड़क होने के चलते डंपर पास में बने शिव मंदिर और बस्ती के पास लेटे चंद्रपाल की चारपाई के चौपाए से टकराते हुए नीचे गिरा। तेज आवाज सुन चंद्रपाल की नींद खुली तो सामने डंपर पलटा पाया।मंदिर के पुजारी कृष्णा दास ने बताया कि यह मंदिर करीब 30 साल पुराना था, जो डंपर की टक्कर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। फजलगंज इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.