विकासनगर, मार्च 25 -- यूजेवीएनएल के कर्मचारियों ने बुधवार को डाकपत्थर स्थित ऊर्जा भवन में गेट मीटिंग कर मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। मीटिंग में उपनल कार्मिकों ने समान कार्य के बदले समान वेतन और नियमितीकरण न किए जाने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही डाकपत्थर परियोजना की आरक्षित भूमि को अन्य कार्यों में उपयोग किए जाने का विरोध किया गया। इस दौरान मनजीत सिंह, संदीप रवि, विनीत कुमार, पंकज सैनी, भानु प्रकाश जोशी, रिंकी तोमर, माया तोमर, अरविंद बहुगुणा, हिमांशु रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.