अररिया, सितम्बर 6 -- अररिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 8 से 16 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। अररिया कॉलेज में फारबिसगंज कॉलेज के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राम दयाल पासवान ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में कदाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षार्थी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाएं और वाहन परिसर के बाहर पार्क करें। पेन, पेंसिल, रबर/इरेज़र, व्हाइटनर, एडमिट कार्ड और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। इनके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था की गई है। मीडिया प्रभारी सह भौतिकी विभाग के एचओडी डॉ. हामिद रजा अख्तर ने परीक्षार्थियों से समय से पहले पहुंचकर नियमों का पालन करने की अपील की है। यह भी पढ़...