साहिबगंज, अप्रैल 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। शिबू सोरेन जन जातीय डिग्री कॉलेज में यूजी सेमेस्टर,-4 के सत्र 2023-27 की आंतरिक परीक्षा आज शुक्रवार को पहली पाली में हुई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रो. नजरूल इस्लाम ने बताया कि 17 अप्रैल को मेजर पेपर की परीक्षा सम्पन्न हुई। 18 अप्रैल को माइनर विषय की परीक्षा होगी। मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. नजरूल इस्लाम, प्रो. नागराज राय, प्रधान सहायक रवि कुमार, भोला साह, नीतू कुमारी, दिवाकर कुमार, मनौवर आलम आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...