यूजी सेमेस्टर 2025-29 का परीक्षाफल किया घोषित
दुमका, जुलाई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक यूजी सेमेस्टर 2025-29 का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा ने बताया कि कॉमर्स एवं मैनेजमेंट संकाय के 868 परीक्षार्थियों में 66.01 प्रतिशत, ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंस के 43818 परीक्षार्थियों में 41.80 प्रतिशत, नेचुरल एवं फिजिकल साइंस के 3697 परीक्षार्थियों में 44.52 प्रतिशत तथा मैथमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन के 931 परीक्षार्थियों में 48.23 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 49314 परीक्षार्थियों में 42.56 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.