दुमका, मई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा यू.जी. सेमेस्टर-2 परीक्षा 2025 (सत्र 2024-28) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कॉमर्स एवं मैनेजमेंट संकाय में 91.06 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं। वहीं मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में 85.29 प्रतिशत, नेचुरल एवं फिजिकल साइंस संकाय में 89.31 प्रतिशत तथा मैथेमेटिक्स, स्टेटिस्टिक्स एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय में 89.50 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...