यूजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा में हो रही देर के खिलाफ छात्र आंदोलित
जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के यूजी सत्र 2025-29 के सेमेस्टर-1 की परीक्षा में हो रही अत्यधिक देरी ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। परीक्षा में विलंब के कारण विद्यार्थियों में असंतोष है, जिसको लेकर छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने अब आरपार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। इस विषय पर एआईएसएफ के झारखंड सचिव मंडल सदस्य मुकेश रजक ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को औपचारिक मांग पत्र सौंपा है, जिसमें सत्र को नियमित करने के लिए अविलंब परीक्षा तिथियों की घोषणा करने का आग्रह किया गया है। मुकेश रजक ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शैक्षणिक सत्र पहले ही पिछड़ रहा है और परीक्षाओं में इस तरह की देरी से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। समय पर परीक्षा नहीं होने का सीधा असर आगामी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.