अररिया, सितम्बर 19 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। केएन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा में यूजी सेमेस्टर 2 शैक्षणिक सत्र 2025 -29 का इंटरनल परीक्षा सीआईए शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में शनिवार को संपन्न हुआ । प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि इस परीक्षा में 625 छात्र छात्रा शामिल हुए हैं। परीक्षा चार पाली में ली गई है।परीक्षा में सभी छात्र छात्राओं की शामिल होना आवश्यक था। परीक्षा में अनुपस्थित छात्र छात्राओं को मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म नहीं भरने नहीं दिया जाएगा। मौके पर प्रो बिपीन कुमार झा, प्रो पप्पू कुमार यादव, प्रो रुपेश कुणाल, प्रो काजल कुमारी, प्रो जागृति कुमारी, प्रो सबुही नाज, प्रो अर्चना कुमारी, प्रो तेज कृष्ण मिश्र, प्रो प्रभात शंकराचार्य, प्रो नीरज मंडल, प्रो कपिल मंडल, प्रो निधि कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस...