कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर थर्ड दिसंबर 2025 सत्र 2024- 28 की परीक्षाएं जिला में भी डीएस कॉलेज, के बी झा कॉलेज,एमजेएम महिला कॉलेज, सीताराम चमडिया डिग्री कॉलेज और सीमांचल बीएड कॉलेज केंद्र पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में प्रारंभ हो गई। डीएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर नंदकिशोर साह ने बताया कि एमजेसी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी,मेथ,कॉमर्स, होम साइंस ,फिलासफी, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी आदि विषयों की परीक्षाएं हुई। इस केंद्र पर महिला कॉलेज, एसआरसी डिग्री कॉलेज और बलरामपुर कॉलेज बलरामपुर के परीक्षार्थी शामिल हुए। डीएस कॉलेज और बीएम कॉलेज बरारी के परीक्षार्थियों का केंद्र के बी झा कॉलेज बनाया गया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज से स्नातक थर्ड स...