धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के विभिन्न कॉलेजों के यूजी सेमेस्टर तीन के कई छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म में माइनर विषय गलत भर दिया है। विवि परीक्षा विभाग की स्क्रूटनी में मामले का खुलासा हुआ है। इसके बाद विवि ने परीक्षा फॉर्म को संशोधित कर एडमिट कार्ड जारी किया है। संबंधित छात्रों को अब एनईपी-2020 के सिलेबस के अनुसार तीसरे सेमेस्टर के माइनर पेपर की पढ़ाई करनी होगी। संशोधित विषय की तैयारी कर उन छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा विभाग ने चार वर्षीय स्नातक के सत्र-2024-28 के तीसरे सेमेस्टर के लिए माइनर कॉमर्स के चयन से संबंधित निर्देश जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक ने जारी आदेश में कहा कि प्रथम सेमेस्टर में चयनित माइनर ग्रुप ए, बी व सी के अंतर्गत ही आगामी सेमेस्टर में संबंधित माइनर पेपर का चयन...