आरा, मार्च 14 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग एकेडमिक कैलेंडर को पटरी पर बरकरार रखने के लिए संकल्पित है। विवि ने पिछले दिनों तैयार और परीक्षा समिति से पारित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार यूजी और पीजी समेत अन्य कोर्स की परीक्षा लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में स्नातक सेमेस्टर छह सत्र 2023-27 की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। सेमेस्टर छह का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है। उक्त सत्र के विद्यार्थी 15 से 28 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो अनवर इमाम ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने में विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। परीक्षा फॉर्म भर विद्यार्थी कॉलेज से सत्यापित कराएंगे। इसके बाद ही उनका एडमिट कार्ड अपलोड होगा। जिनका फॉर्म सत्यापित नहीं होगा, व...