साहिबगंज, फरवरी 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। शिबू सोरेन जन जातीय डिग्री महाविद्यालय में संचालित यूजी 2025-29 सत्र के सेमेस्टर एक की आंतरिक परीक्षा आज मंगलवार को सम्पन्न हुई। मंगलवार को अंतिम दिन माईनर विषय की परीक्षा हुई। मौके पर प्राचार्य प्रो. बीएन ठाकुर, प्रभारी प्राचार्य प्रो. नजरूल इस्लाम, प्रो. नागराज राय, प्रो. शंकर रमाणी, प्रो. स्नेह लता, प्रो. मेरी, प्रो. बिमोला मरांडी, प्रो. मसी मुर्मू, भोला साह, रवि कुमार, नीतू सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...