वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में पीजी के बाद स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया भी जल्द पूरी होने को है। चौथे चरण का सीट आवंटन जारी है और कुल मिलाकर डेढ़ हजार के आसपास ही सीटें बची हुई हैं। बीएचयू ने पांच सितंबर के बाद स्नातक कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है। तीन से पांच सितंबर के बीच अभ्यर्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन होगा, जिसके लिए कुल 14 प्रमाण पत्र और दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति की तरफ से स्नातक प्रवेश का दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 20 अगस्त को स्पॉट राउंड के लिए खाली सीटों की सूची जारी कर दी जाएगी और 21 से 24 अगस्त तक स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 25 अगस्त को पहले स्पॉट राउंड का सीट आवंटन पूरा कर लिया जाएगा। खाली सीटें बचने की स्थिति में 29...