पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालय में यूजी फिफ्थ सेमेस्टर की इंटर्नशिप को लेकर महाविद्यालय में एकरूपता लाने के लिए छात्रों का एक शिष्टमंडल उपकुलसचिव डॉ नवनीत कुमार से बुधवार को मुलाकात की। शिष्टमंडल में शामिल छात्र रितेश यादव ने मौके पर उपकुलसचिव को बताया कि विभिन्न महाविद्यालयों में इंटर्नशिप के नाम पर अभी से ही मनमानी शुल्क पंजीयन के नाम पर लिया जा रहा है, जो कहीं से भी उचित नहीं है। यह क्षेत्र सीमांत होने के कारण कृषि प्रधान एवं आर्थिक तौर पर कमजोर है, ऐसे में यहां के छात्र-छात्राएं इस तरह के शुल्क को बोझ के तौर पर देख रहे हैं। विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालय में जिस भी कंपनी या संस्थान के द्वारा इंटर्नशिप कराया जाए, वह कम से कम शुल्क में कराया जा...