पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया महिला महाविद्यालय में यूजी फर्स्ट सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा के दौरान कुलपति डॉ विवेकानंद सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। कुलपति द्वितीय पाली में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे । उन्होंने महाविद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। प्रधानाचार्य प्रोफेसर( डॉ.) अनंत प्रसाद गुप्ता ने उन्हें केंद्र पर स्थापित सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी । कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक डॉ राकेश रोशन सिंह को निर्देश दिया कि सभी विषयों की सीटिंग प्लान मिक्स करके बनाना है। कुलपति परीक्षा केंद्र की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। शनिवार को प्रथम पाली में हिंदी विषय में 114 परीक्षार्थी उपस्थित थे, 2 अनुपस्थित रहे।‌ अंग्रेजी विषय में 61 उपस्थित रहे। दर्शनशास्त्र विषय में 91 उपस्थित एवं 5 अ...