यूजी प्रथम सेमेस्टर में स्पॉट एडमिशन का अंतिम मौका, 9 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- नावकोठी,निज संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वर नगर, दरभंगा के स्नातक (यूजी) प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए खाली रह गई सीटों पर ऑनलाइन स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 7 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन करने का अवसर दिया गया है। इसकी जानकारी नावकोठी राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. अंजनी कुमार ने दी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उन्होंने इसे यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की अंतिम प्रक्रिया बताया है। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने पूर्व में नामांकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक किसी कॉलेज का आवंटन नहीं हुआ है, वे स्पॉट एडमिशन के तहत अधिकतम दो कॉलेजों का विकल्प चुन सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.