बागपत, सितम्बर 6 -- यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले से वंचित छात्रों के लिए रविवार को अंतिम अवसर है। विश्वविद्यालय की ओर से खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा खोले गए पंजीकरण की प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद छात्रों को दाखिले का मौका नहीं मिल सकेगा। कॉलेजों में दो मेरिट के बाद भी खाली रह गई सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने पुन: पंजीकरण की सुविधा शुरू की थी। इसके तहत छात्र रविवार तक पंजीकरण कराकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। कॉलेजों में बीए की अधिकांश सीटें भर चुकी हैं, जबकि बीएससी के विभिन्न संकायों में अभी भी सीटें खाली हैं। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन: यूजी-पीजी में रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका आज, कल बनेगी मेरिट कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना रविवार को ही पंजीकरण पूरा करने की अपील ...