मेरठ, जुलाई 27 -- चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी स्तर पर डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में ऑनलाइन पंजीकरण आज रात बंद हो जाएंगे। विवि का दावा है कि लॉ पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य किसी भी पाठ्यक्रम में अब अंतिम तिथि नहीं बढ़ेगी। ऐसे में छात्र आज हर हाल में अपना पंजीकरण करा लें। विवि में एक लाख 90 हजार से अधिक आवेदन यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों के लिए हो चुके हैं। विवि के अनुसार अगस्त के पहले हफ्ते में मेरिट जारी होने की उम्मीद है। साथ ही कैंपस एवं कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी। विवि प्रत्येक मेरिट के लिए ऑफर लेटर भेजने से लेकर प्रवेश कंफर्म करने की तिथि तय करेगा। यह भी पढ़ें- सीसीएसयू : यूजी-पीजी में पंजीकरण आज तक, मेरिट जल्द निर्धारित अवधि में ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। आवेदनों के आधार पर म...