गोरखपुर, जुलाई 27 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अभिलेख (प्रमाण-पत्र) सत्यापन 28 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। स्नातक स्तर पर बीए (कला संकाय) के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन दीक्षा भवन में किया जाएगा। बीएससी (बायो) के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन डीन, विज्ञान संकाय कार्यालय तथा बीएससी (मैथ्स) के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन मजीठिया भवन में होगा। इस तरह स्नातकोत्तर के सभी विषयों में काउंसिलिंग पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन संबंधित विभागों में 28 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- DU Admissions 2026: डीयू यूजी राउंड-2 लिस्ट में मिली सीट? तो अभी सीट स्वीकार करें...