हापुड़, अगस्त 30 -- सीसीएसयू से जुड़े एसएसवी पीजी कॉलेज में यूजी पीजी प्रथम वर्ष कक्षाओं में प्रवेश के लिए तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी हो गई है। जिसमें शामिल स्टूडेंट्स को सोमवार से प्रवेश मिलेंगे।सीसीएसयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों में इन दिनों प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। यहां हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में यूजी और पीजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। मेरिट में यूजी बीए, बीकॉम, बीएससी, पीजी की विभिन्न कक्षाओं में शामिल सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स को प्रवेश लेने का मौका मिला है। एसएसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि यूजी पीजी में प्रवेश के लिए तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी हो गई है। सोमवार से मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स प्रवेश ले सकते हैं। सभी स्टूडेंट्स को प्रवेश लेने के लिए अलग अलग काउंटर बन...