मेरठ, जुलाई 11 -- चौ. चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में पंजीकरण अभी चलते रहेंगे। शुक्रवार को अंतिम तिथि पर विवि ने एक बार फिर से पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी। यूजी-पीजी दोनों में ही डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के छात्र अब 20 जुलाई तक www.ccsuniversity.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। विवि का दावा है कि छात्रों को अंतिम बार मौका दिया गया है। हालांकि शुक्रवार को विवि ने तीसरी बार यूजी पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई है। प्रवेश परीक्षा के आवेदन बंद यह भी पढ़ें- AU Admission 2026: BA-BSc में एडमिशन के लिए 16 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन, सब्जेक्ट चुनते हुए ना करें ये गलतियांपंजीकरण स्थिति विवि कैंपस एवं कॉलेजों में एलएलएम, एमएड, बीपीएड, एमपीएड पाठ्यक्रमों के लिए ...