मेरठ, सितम्बर 10 -- चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में चौथी मेरिट जबकि लॉ कोर्स में तीसरी मेरिट बुधवार को जारी हो गई। मेरिट से कैंपस एवं कॉलेजों में आज और कल प्रवेश होंगे। कैंपस के विभागों में मेरिट में चयनित छात्रों को फीस जमा करने का लिंक जारी किया गया है जबकि कॉलेजों ने छात्रों को ऑफर लेटर भेजे हैं। विवि के अनुसार यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में सीट भरने तक कटऑफ जारी की जाएंगी। विवि में एक लाख 20 हजार से अधिक सीटें खाली हैं। एमएड में प्रवेश को काउंसिलिंग 14 सितंबर से यह भी पढ़ें- Meerut News: लॉ में आज शाम को मेरिट, 10-11 को प्रवेशएमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विवि ने काउंसिलिंग प्रक्रिया तय कर दी है। प्रवेश परीक्षा में श...