मोतिहारी, अप्रैल 24 -- मोतिहारी,निप्र। स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गयी। पहले दिन कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। निष्कासन शहर के एसएनएस कॉलेज व पंडित उगम पांडेय कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हुआ। एसएनएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ.मिंकेश चौधरी ने बताया कि प्रथम पाली में कचादार के आरोप में छात्रा को निष्कासित किया गया। वहीं, पीयूपी कॉलेज के केंद्राधीक्षक प्रो. प्रेमचंद पांडेय ने बताया कि द्वितीय पाली में मोबाइल की मदद से कदाचार करते पकड़े जाने पर एक छात्रा को निष्कासित किया गया। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। प्रथम पाली सुबह 9 से अपराह्न 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित हो रही है। यह भी पढ़ें- 46 केंद्रों पर स्नातक की परीक्षा शुरू पहले दिन प्रथम पाली में एमजेसी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.