मुंगेर, जुलाई 9 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के 53 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के स्नातक सेमेस्टर-1 में तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय की ओर से चयनित विद्यार्थियों को 8 से 11 जुलाई तक नामांकन कराने का अवसर दिया गया है। नामांकन की अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जाएगी। विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों में अबतक केवल 104 विद्यार्थियों ने ही विभिन्न कॉलेजों में नामांकन कराया है। विश्वविद्यालय ने 7 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की थी। गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए अबतक तीन मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं। यह भी पढ़ें- स्नातक सेमेस्टर वन में थर्ड लिस्ट का नामांकन 11 जुलाई तक इन तीनों सूचि...