यूजी दाखिले में दस्तावेज सत्यापन की बारी
गुड़गांव, जुलाई 13 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण दस्तावेज सत्यापन शुरू हो गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह प्रक्रिया 18 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान कॉलेजों की ओर से विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच की जाएगी। जिन आवेदनों में किसी प्रकार की त्रुटि या दस्तावेजों की कमी मिलेगी, उन विद्यार्थियों से सीधे फोन और छात्र लॉगिन के माध्यम से संपर्क कर उसे समय रहते ठीक कराने का अवसर दिया जाएगा। जिले के सरकारी कॉलेजों में इस बार करीब 30 हजार के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालांकि प्रवेश अधिकारियों के अनुसार इनमें ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.