जमशेदपुर, जुलाई 31 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत के बाद इंटर्न छात्रावास को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए साकची स्थित इंटर्न छात्रावास के बाद अब कॉलेज के यूजी छात्रावास के भी छात्रों को खाली करने का निर्देश दिया गया। यहां करीब 14 छात्र रह रहे हैं। जानकारी हो कि साकची के इंटर्न छात्रावास में भी सभी कमरों में रह रहे लोगों की सूची बना ली गई है। इसमें वे छात्र भी हैं, जो इटर्न डॉक्टर हैं और उस छात्रावास में रहने के अधिकृत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...