यूजी के छात्रों का आपार आईडी के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
दुमका, अगस्त 22 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक नामांकन सत्र 2026-30 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक सूचना जारी की है। इस सत्र में विद्यार्थियों का पंजीकरण आपार आईडी के बिना नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी नव नामांकित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे चांसलर पोर्टल पर अपना आपार आईडी फेचिंग/सीडिंग और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें। आपार आईडी से संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर आगे पंजीकरण सहित अन्य शैक्षणिक कार्यों में विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से कहा है कि वे इसे गंभीरता से लेते हुए समय रहते आपार आईडी से संबंधित सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में पंजीकरण अथवा अन्य शैक्षणिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.