यूजी और पीजी में 97 हजार छात्रों ने कराया पंजीकरण
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया गुरुवार को पूर्ण हो गई। तकरीबन 97 हजार छात्रों ने दाखिले के लिए पंजीकरण करवाए हैं। पंजीकरण बाद छात्रों को महाविद्यालय में फार्म जमा करने के लिए आज अंतिम मौका है। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से संबद्ध 370 कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीयन की प्रक्रिया जून से चल रही है। पहले पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। इस तारीख तक यूनिवर्सिटी में 81 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराए। इसके बाद विवि ने जौहर यूनिवर्सिटी प्रकरण को देखते हुए स्नातक में दाखिले की तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी थी। विवि कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि करीब 97 हजार छात्रों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। छात्र 31 जुलाई तक कालेज में फीस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.