गोरखपुर, जुलाई 21 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बाद सोमवार से ऑनलाइन काउंसलिंग और चॉइस लॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पहले दिन ही आठ हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी चॉइस लॉक कर दी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इस बार 42 पाठ्यक्रमों में से 11 प्रमुख पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त (केंद्रीकृत) ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जा रही है, जिसमें विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ दो दर्जन से अधिक संबद्ध महाविद्यालय भी हिस्सा ले रहे हैं। सीटों का विस्तृत विवरण और काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। चॉइस लॉक करने की प्रक्रिया 22 जुलाई तक चलेगी। प्रक्रिया के पहले दिन अभ्यर्थियों में जब...