अयोध्या, अप्रैल 14 -- अयोध्या संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एनईपी- 2020 के तहत स्नातक और परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रम के चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार तक निर्धारित की गई है। जबकि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आवेदन की अधिसूचना बाद में निर्धारित की जाएगी। अवध विवि के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह के मुताबिक स्नातक के बीए, बीएससी और बीकॉम चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर तथा परास्नातक एमए, एमएससी, एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित हैं। परीक्षा के लिए 15 अप्रैल तक छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- यूजी और पीजी की परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 15 को 16 अप्र...