अयोध्या, मार्च 13 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक सेमेस्टर परीक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रम का 90 फीसदी से अधिक कापियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। शेष कापियों का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। परीक्षा विभाग का दावा है कि शेष कॉलेज से प्रायोगिक परीक्षा अंक का विवरण उपलब्ध होते ही जल्द परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अवध विवि आवासीय परिसर और सम्बद्ध महाविद्यालयों की स्नातक और परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा 27 जनवरी को समाप्त हुई थी। विश्वविद्यालय के परीक्षा और ईडीपी भवन में लगभग दो माह से कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। वर्तमान में मूल्यांकन कार्य में लगभग 100 परीक्षक तैनात हैं और सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन चल रहा है। विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव अजय कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.