हमीरपुर, मार्च 11 -- राठ, संवाददाता। यूजीसी के विरोध में राजपूत करणी सेना व सर्वण समाज ने बाहों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। करणी राजपूत सेना के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह परिहार के नेतृत्व में सैकड़ो लोग बाराखंबा चौराहे से नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग होते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि भारत सरकार द्वारा यूजीसी अधिनियम लागू किया गया है। जो कि सर्वण समाज के छात्रों के लिए घातक है। सामान्य वर्ग के छात्रों का उत्पीड़न होगा। काले कानून लागू होने से अन्य वर्गों के छात्रों के अंदर हीनभावना जैसी सोच उत्पन्न हो जाएगी। जिस कारण झूठी शिकायत कर सामान्य वर्ग के छात्रों को शिक्षा से वंचित रहने को मजबूत कर देंगे। काले कानून को समाप्त कर सामान्य वर्ग के छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.