आरा, फरवरी 13 -- -ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी के बैनर तले छात्र संगठनों ने अखिल भारतीय वंचित अधिकार दिवस मनाया आरा, निज प्रतिनिधि। शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव के खिलाफ कानून बनाने व रोहित एक्ट की तर्ज पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की गाइडलाइंस को सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी के बैनर तले आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा ने संयुक्त रूप से अखिल भारतीय वंचित अधिकार दिवस मनाया। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर वीर कुंवर सिंह विवि के विज्ञान भवन से मार्च निकाल कर पीजी राजनीति विभाग के सामने सभा आयोजित किया गया। संचालन करते हुए आइसा भोजपुर जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा ने रोहित वेमुला, पायल तड़वी और दर्शन सोलंकी की संस्थानिक हत्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी जातीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.