मुरादाबाद, मार्च 12 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संशोधित गजट प्रकाशन को लेकर अधिवक्ताओं ने कल विरोध जताते हुए उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह का ज्ञापन देकर इसे सामान्य जाति के युवाओं के हितों पर कुठाराघात बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे और उप जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर सरकार द्वारा यूजीसी संशोधित बजट प्रशासन को लेकर कड़ा विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार का यह कदम सामान्य जाति के युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। सामान्य जाति के युवाओं का भविष्य चौपट हो जाएगा। सरकार वोट बैंक की राजनीति पर सामान्य जाति के लोगों पर अत्याचार कर रही है। इस दौरान नरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, ठाकुर पुष्पराज सिंह,कुलदीप कुमार,सतीश कुमार वत्सल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.