घाटशिला, सितम्बर 7 -- घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विभाग के दो मेधावी छात्रों ने यीजीसी व नेट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र आदित्य कुमार ने विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचन्द्र झा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यूजीसी व नेट परीक्षा में 300 में 200 अंक प्राप्त किए तथा 97.5 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया। उन्होंने सहायक प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है। इसी प्रकार इतिहास विभाग के छात्र अमन शरण ने विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यूजीसी व नेट परीक्षा में 300 में 186 अंक प्राप्त करते हुए शानदार 99.7 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया।

ह...