लखीसराय, अगस्त 31 -- यूजीसी व एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग के विरोध में भूमिहार ब्राह्मण समाज ने निकाला आक्रोश मार्च लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भूमिहार ब्राह्मण समाज, लखीसराय के बैनर तले रविवार को विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च विद्यापीठ चौक से शुरू होकर जिला समाहरणालय तक पहुंचा। इस दौरान समाज के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भूमिहार ब्राह्मण समाज ने निकाला आक्रोश मार्चप्रदर्शन के दौरान उठी मांगें आक्रोश मार्च के दौरान यूजीसी एक्ट के विरोध, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक, आरक्षण व्यवस्था में सुधार तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग को संपूर्ण अधिकार देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था म...