शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- खुदागंज। गांव म्यूना से यूजीसी के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को प्रशासन ने रोक दिया। शिवम सिंह और आशीष सिंह अपने साथियों के साथ शनिवार दोपहर दो बजे दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। कार्यक्रम में बदायूं और बरेली के कुछ लोगों के भी शामिल होने की योजना थी। बताया गया कि प्रदर्शन में जाने को लेकर तैयारियां चल रही थीं, तभी करीब 11 बजे थाना खुदागंज पुलिस गांव म्यूना पहुंची और शिवम सिंह, आशीष सिंह समेत अन्य लोगों को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उन्हें दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे यूजीसी विरोध प्रदर्शन में जाने से रोक दिया। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर जाने से पहले करणी सेना जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट यह भी पढ़ें- युथ कांग्रेस ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग पर किया प्रदर्शन ...