यूजीसी विनियम वापस लेने की मांग
गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। करहेड़ा स्थित पृथ्वीराज चौहान मैदान में शनिवार को समस्त सवर्ण समाज एवं क्षत्रिय करणी सेना ने यूजीसी के जारी नए इक्विटी/समानता विनियमों के विरोध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान क्षत्रिय करणी सेना के सदस्यों ने इन विनियमों को असंवैधानिक और एकतरफा बताते वापस लेने की मांग की। समस्त सवर्ण समाज एवं क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि विनियमों के उद्देश्य से सामान्य (अनारक्षित) वर्ग को पूरी तरह बाहर रखा गया है, जो सीधे तौर पर संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की कि झूठी और दुर्भावनापूर्ण शिकायतों पर कोई दंडात्मक प्रावधान न होने से इस कानून का दुरुपयोग बढ़ेगा, जिससे शैक्षणिक संस्थानों में भय, संदिग्ध माहौल उत्पन्न होगा। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.