यूजीसी रोलबैक को लेकर भूख हड़ताल शुरू
वाराणसी, सितम्बर 21 -- वाराणसी। केंद्र सरकार की यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस के खिलाफ वाराणसी में सवर्ण समाज ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वरुणा किनारे शास्त्री घाट पर पिछले तीन हफ्तों से अधिक समय से चल रहा धरना सोमवार को भूख हड़ताल में तब्दील हो गया है। सवर्ण समाज से जुड़े गौतम मिश्रा, बृजेश मिश्रा एवं सनातनी चंदन बाबा यूजीसी रोलबैक को लेकर 24 दिनों से धरना दे रहे हैं। रविवार रात से तीनों अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि यूजीसी कानून ख़त्म होने पर ही वह हड़ताल वापस लेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे धरने में करीब एक दर्जन से अधिक युवा अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- UGC रोलबैक पर रीवा में सवर्ण नेताओं की निकाली प्रतीकात्मक अर्थी; नदी में किया विसर्जन उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण आंदोलन में विश्वास रखते हैं।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.