लखनऊ, अप्रैल 12 -- बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, बीपी मंडल, ज्योतिबा फुले को याद करते हुए रविवार को यूपी प्रेस क्लब में समता अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में यूजीसी रेगुलेशन का समर्थन करने के साथ ही जातीय जनगणना कराने सहित अन्य सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का प्रस्ताव परित हुआ। वहीं पत्रिका करेंट एजेंडा व बसावन इंडिया का विमोचन किया गया। बिहार से आए सामाजिक न्याय आंदोलन के संयोजक रिंकू यादव ने कहा कि पूरे हिंदी पट्टी में सामाजिक न्याय का झंडा नौजवानों ने बुलंद किया है। नीला झंडा पूरे देश में प्रतिरोध का प्रतीक बनकर उभरा है। वरिष्ठ पत्रकार अनिल चमड़िया ने यूजीसी गाइडलाइंस पर विस्तार से बात रखते हुए कहा कि कैंपसों में बढ़ते भेदभाव के खिलाफ बने कानून का विरोध, संविधान का विरोध है। जेएनयू छात्रसंघ सहसचिव व आइसा नेता दान...